आगरा, अगस्त 3 -- रेलवे कर्मचारियों के सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा कवच को सुदृढ़ बनाने की दिशा में आगरा मंडल द्वारा रेलवे वेतन पैकेज के अंतर्गत महत्वपूर्ण पहल की गई। आगरा मंडल के परिचालन विभाग में मुख्य कंट्रोलर के पद पर कार्यरत स्व. चन्द्रप्रकाश मीना का ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था। वह भारतीय स्टेट बैंक के रेलवे वेतन पैकेज के अंतर्गत वेतन प्राप्त कर रहे थे। उनके निधन के उपरांत आगरा मंडल के कार्मिक विभाग के हित अनुभाग द्वारा बीमा दावा प्राप्त करने हेतु सभी आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर भारतीय स्टेट बैंक से दावा स्वीकृत कराने की प्रक्रिया पूरी कराई गई। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद सोमवार को डीआरएम गगन गोयल ने एसबीआई द्वारा स्वीकृत एक करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा दावा राशि का चेक दिवंगत कर्मचारी की पत्नी खेल...