धनबाद, फरवरी 26 -- सिजुआ एक नंबर कॉलोनी में गुरुवार से शुरू होने वाले सप्ताहव्यापी श्रीश्री संतोषी पूजा महोत्सव के पूजा कमेटी के सदस्य एवं टाटा कर्मी धर्मदास पासवान के पुत्र की कोलकाता में सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई। देर रात युवक का शव कोलकाता से सिजुआ पहुंचते ही पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया। घटना के बाद पूजा समिति ने मानवता को प्राथमिकता देते हुए महोत्सव को पूरी सादगी के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया है। गुरुवार को प्रस्तावित भव्य कलश यात्रा स्थगित कर दी गई है। अब केवल नियमसम्मत जलाभरण की प्रक्रिया संपन्न होगी, जिसमें पुजारी के साथ मात्र पांच लोग शामिल होंगे। महोत्सव के तहत पूर्व निर्धारित बॉलीवुड भजन गायिका पल्लवी झा का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी स्थगित करने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा सभी प्रकार के रंगारंग एवं सांस्कृतिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.