आजमगढ़, मई 10 -- फरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद थान क्षेत्र के फरिहा गांव में रविवार को तीन दिन बाद दुर्घटना में मृत युवक का शव नायब तहसीलदार निजामाबाद की उपस्थिति कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुक्रवार का गांव के पास ही थार की टक्कर से युवक की मौत हो गई थी। सुलह समझौता के बाद परिजनों ने शव को दफन कर दिया था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज की है।

घटना का विवरण निजामबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव निवासी 45 वर्षीय शमशाद उर्फ गुड्डू शुक्रवार को गांव के 18 वर्षीय मनीष के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान गांव के पास ही तेज गति से आ रही थार ने टक्कर मार दी थी। जिससे दोनों घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में शमशाद की मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों पक्ष में समझौता करा दिया था। पिरजनों के आग्रह पर...