बगहा, मार्च 22 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मनुआपुल थाना क्षेत्र के मेंहदियाबारी मोड के समीप शनिवार की रात बाइक व ट्रैक्टर की हुई भिड़ंत में मृत कालीबाग थाना क्षेत्र के निवासी दो युवकों के शवों का पोस्टमार्टम पुलिस के समझाने पर परिजनों ने रविवार को करवाया। मनुआपुल थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि शनिवार की देर शाम ट्रक को ओवरटेक कर साइड लेने के क्रम में दुर्घटना घटी थी। जिसमें कालीबाग थाना क्षेत्र के छोटी मस्जिद गडवान टोली निवासी स्व. खुर्शेद खान के पुत्र मो. इमरान खान (21) तथा किशुनबाग वार्ड नं. 2 निवासी इदन मियां के पुत्र मो. समीर उर्फ रोहित (17) की मौत हो गयी थी। वहीं एक अन्य के घायल होने की सूचना है। घायल के बारे में जानकारी नहीं हो पायी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद मृतक के परिजन उनके शव को लेकर घर चले गए थे। दोनों परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.