बागपत, अप्रैल 19 -- बागपत। बागपत-मेरठ हाईवे पर हमीदाबाद उर्फ नया गांव के पास हुई दुर्घटना में मारे गए बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन घर ले गए। दरअसल, शुक्रवार की शाम हमीदाबाद उर्फ नया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बस की चपेट में आ गई थी। हादसे में बाइक सवार 12 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसका पिता गंभीर रूप में घायल हो गया। पुलिस ने मृतक बच्चे और घायल की शिनाख्त के प्रयास किए थे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। यह भी पढ़ें- हादसों में युवक की मौत, बालिका घायल वहीं, घायल को उपचार के लिए हॉयर सेंटर भिजवा दिया था। कोतवाली प्रभारी बागपत बृजेश कुमार ने बताया कि हादसे में मरने वाला बच्चा मुजफ्फरनगर के हबीबपुर सिकरी का रहने वाला था, जबकि घायल व...