मुरादाबाद, मार्च 28 -- हाथीपुर बहाउद्दीन के रंजीत सिंह पुत्र पीतांबर ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी पत्नी जगरोशनी 18 मार्च को शाम 4 बजे अपने घर से खेत पैदल जा रही थी। हाथीपुर चौराहे पर बिलारी दिशा की ओर से आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी पत्नी को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल को रेफर किया गया। उसकी पत्नी का इलाज मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...