गढ़वा, अप्रैल 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। चिनिया थाना क्षेत्र के बिलैतीखैर गांव में ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल के टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान नागेंद्र सिंह की पत्नी 23 वर्षीया सोनी देवी के रूप में हुई है। वहीं घायलों में बिलैयती खैर गांव निवासी भगवत सिंह की पत्नी जगमानी देवी, उसका दामाद बहादुर सिंह का पुत्र नागेंद्र सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि नागेंद्र सिंह अपनी पत्नी सोनी देवी को लेकर ससुराल बिलैतीखैर गांव आया था। वहां से अपनी सास जगमानी देवी, अपनी पत्नी सोनी देवी को लेकर किसी काम से अन्य जगह जा रहे थे। उसी क्रम में एक ट्रैक्टर ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। उससे सोनी देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.