भभुआ, मार्च 20 -- पेज तीन चांद। स्थानीय बाजार में शुक्रवार को दो बाइक की सीधी टक्कर में भाई-बहन सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में चांद थाना क्षेत्र के कुड्डी गांव निवासी 35 वर्षीय अमजद अंसारी व 17 वर्षीय चांद निवासी उमाकांत पांडेय एवं इसकी छोटी बहन शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को चांद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उनका उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल अमजद का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। हेरोइन पीने से मना करने पर मजदूर को पीटा भभुआ। सदर थाना क्षेत्र के दुमदुम गांव स्थित ईट भट्ठा के पास शुक्रवार को हेरोइन पीने से मना करने पर नशेड़ियों ने एक मजदूर के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घायल विनोद मुसहर भभुआ शहर के वार्ड 7 निवासी परदेसी मुसहर के पुत्र है। घायल ने बताय...