आगरा, जून 2 -- सहावर थाना क्षेत्र में बीती देर रात बढ़ारी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक ने बेहतर उपचार को ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटनाक्रम के अनुसार अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर पीरी निवासी 26 वर्षीय आकाश चौहान पुत्र प्रमोद कुमार चौहान सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे कासगंज से बाइक से अपने गांव लौट रहा था। सहावर थाना क्षेत्र में बढ़ारी रेलवे स्टेशन के पास स्थित कॉलेज के सामने से गुजरते समय बाइक में अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से छर्रा अलीगढ़ के युवक की मौतपुलिस कार्रवाई पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल से रेफर किए जा...