बेगुसराय, मई 19 -- बीहट,निज संवाददाता। बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरादेवस बाबा स्थान के समीप मंगलवार अपराह्न करीब दो बजे पिपरादेवस-पकठौल सड़क पर टैंकर की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी महिला की मौत इलाज के क्रम में बरौनी लाइफ-लाइन अस्पताल में हो गई। पुअनि आलोक कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है। मृतका की पहचान समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना के सांखमोहन गांव निवासी बबलू रजक की 45 वर्षीया पत्नी संजू देवी के रूप में हुई है। बरौनी जीरोमाइल से अपने रिश्तेदार के लिए लड़की देखकर बाइक से अपने बेटे के साथ महिला सांखमोहन लौट रही थी। यह भी पढ़ें- दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत उसी दौरान बरौनी जीरोमाइल से पकठौल की ओर जा रहे टैंकर की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बरौनी थाना पुलिस घटना की सूचना मिलते ही...