औरंगाबाद, मार्च 16 -- कुटुंबा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के समीप अंबा-नवीनगर सड़क पर रविवार देर रात एक चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घायलों की पहचान रिसियप थाना क्षेत्र के जुड़ाही गांव निवासी नंदू पासवान के पुत्र सनिश कुमार तथा तुलसी पासवान के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक आपस में चचेरे भाई बताए जाते हैं। बताया जाता है कि दोनों बाइक से अपनी बहन से मिलने उसके घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

हि...