दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल
मधेपुरा, जून 30 -- पुरैनी,संवाद सूत्र। उदाकिशुनगंज-भटगामा एसएच 58 पर योगीराज मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान कोरचक्का वार्ड 10 निवासी करण कुमार और उसके दो साथी दिलखुश कुमार और कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि तीनों युवक बाइक से अपने घर से पुरैनी बाजार जा रहे थे। योगीराज मोड़ के समीप चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी। दुर्घटना में करण कुमार को गंभीर चोटें आयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैनी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल करण कुमार को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.