दुर्घटना में बाइक सवार की मौत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज
रुद्रपुर, मई 22 -- किच्छा, संवाददाता। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के आरोप में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शानू निवासी वार्ड 18 सिरौलीकलां पुलभट्टा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 16 मई को उसके पिता मो. शाहिद बाइक पर सवार होकर लालपुर से किच्छा आ रहे थे। इस बीच कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मो. शाहिद को गंभीर अवस्था में सीएचसी लाया गया। यहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.