बाराबंकी, अप्रैल 27 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र में हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर रविवार की देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना हैदरगढ़ के ही खरसतिया गांव निवासी सेमऊ (50) अपने पड़ोस की महिला शिवकुमारी (45) को देर रात बाइक पर बैठाकर एक वैवाहिक समारोह में जा रहे थे। घरकुइयां नाले के समीप तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में सेमऊ की मौके पर ही मौत हो गई। घायल महिला को उधर से निकले चैयरमैन आलोक तिवारी अपने वाहन से इलाज के लिए सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में महिला समेत दो जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.