फरीदाबाद, अप्रैल 1 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-55 के 100 फीट रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, रामनगर प्रतापगढ़ निवासी नीतू ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 25 मार्च को उसके पति अजय कुमार बाइक पर सवार हाेकर संजय कॉलोनी स्थित अपनी दुकान जा रहे थे,। जब वह सेक्टर-55 के पास 100 फुट रोड पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें पहले बीके. अस्पताल रेफर कर दिया गया था। यहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 30 मार्च की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने में जुटी हुई है।--
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.