देवघर, अप्रैल 17 -- देवीपुर, प्रतिनिधि देवीपुर थाना अंतर्गत देवीपुर-देवघर मुख्य मार्ग पर कोलड़िया में सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक घायल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मुस्तकीम अंसारी, पिता- अली मुर्तजा देवीपुर थाना के जमुनिया गांव निवासी है। सड़क दुर्घटना की सूचना पर एएसआई अभय कुमार पांडेय पुलिसबलों के साथ पहुंचे और घायल को एम्स इमरजेंसी में भर्ती कराया। वहीं क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल भी सुरक्षित रखवायी गयी। बताया कि अज्ञात वाहन के धक्के से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं मोटरसाइकिल का इंजन भी फट गया। धक्का मारने के बाद चालक गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना घायल के परिजनों को दे दी गई है। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में मोटर साइकिल चालक घायल, एम्स इमरजेंसी में भर्ती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.