दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर, भर्ती
देवघर, जून 27 -- देवघर प्रतिनिधि बिहार-झारखंड सीमा पर मोहनपुर थाना के बेजनडीह गांव के समीप शुक्रवार दोपहर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने इलाज के लिए सबसे पहले मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया। घायल दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरा गांव निवासी राकेश बेसरा है। मामले की जानकारी घायल के पिता मनेर बेसरा को होने पर सदर अस्पताल पहुंचे। बताया कि पुत्र राकेश रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहा था। उसी दौरान बिहार-झारखंड बॉर्डर मोहनपुर थाना के बेजनडीह गांव के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन चालक धक्का मारकर मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News पिकअप वैन के धक्के से बाइक सवार युवक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.