जमुई, अप्रैल 29 -- चकाई । निज संवाददाता चकाई थानाक्षेत्र के गोविंदोडीह मोड़ के निकट सड़क पर खड़े एक ट्रक में पिछे से ठोकर मार देने के कारण बाईक चालक घनश्याम वर्मा 33 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार रंजन कुमार वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार पुलिस बल के पास मौके पर पहुंचे तथा दोनों को चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने जांच के बाद बाइक चालक घनश्याम वर्मा को मृत घोषित क़र दिया । वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक सवार रंजन कुमार वर्मा को प्रारम्भिक ईलाज के बाद बेहतर चिकित्सा हेतु देवघर रेफर क़र दिया। यह भी पढ़ें- ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की गई मृतक घनश्याम वर्मा एवं घायल रंजन कुमार वर्मा चकाई के बाघा से झारखंड के देवरी बारात गया था जहां से लौटने के दौरान मंगलवार अहले सुबह 5 ब...