दुर्घटना में बच्चे की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
रुडकी, अप्रैल 17 -- लक्सर। दुर्घटना में बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम खेड़ी खुर्द निवासी सागर 12 अप्रैल की शाम बाइक से घर लौट रहा था। बाण गंगा पुल की ठोकर के पास सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल का इलाज ऋषिकेश एम्स में चल रहा था। जहां 14 अप्रैल को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने बुधवार की शाम कोतवाली के बाहर शव ले जाकर हंगामा किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.