दुर्घटना में प्रयागराज के कांवरिया की मौत
वाराणसी, अगस्त 17 -- रोहनिया (वाराणसी), संवाद। मोहनसराय में रविवार दोपहर दुर्घटना में घायल प्रयागराज के कांवरिया की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरा कांवरिया जख्मी हो गया। उसे रोहनिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रयागराज के करैल बाग (करैली) के बालू मार्केट निवासी 35 वर्षीय कल्लू निषाद पैदल जल लेकर आ रहा था। इधर बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाकर बाइक से कपसेठी के सिखड़ी गांव निवासी 21 वर्षीय अंकित प्रजापति लौट रहा था। मोहनसराय में अंकित की बाइक से कल्लू निषाद को टक्कर लग गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। रोहनिया पुलिस ने दोनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजवाया। वहां इलाज के दौरान कल्लू निषाद ने सोमवार को दम तोड़ दिया। अंकित प्रजापति को परिजन निजी अस्पताल ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.