देवघर, जुलाई 1 -- मधुपुर प्रतिनिधि अनुमंडल के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मारगोमुंडा-लहरजोरी मुख्य सड़क पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवकों की पहचान 45 वर्षीय सेठविला मधुपुर निवासी सुशील यादव और 30 वर्षीय फागो गांव निवासी संतोष यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...