रांची, अगस्त 24 -- रांची। ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में दोनों पैर गंवाने वाले कर्मचारी रघुनाथ गौरई को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की ओर से आर्थिक सहायता दी गई। 24 अगस्त को ईएसआईसी के क्षेत्रीय कार्यालय रांची में बीमा आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) प्रणय सिन्हा ने उन्हें एकमुश्त 1,13,050 रुपये की राशि प्रदान की। नियमानुसार उन्हें आजीवन 17,850 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। बीमा आयुक्त ने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा योजना का उद्देश्य श्रमिकों और उनके आश्रितों को सामाजिक सुरक्षा देना है। रोजगार के दौरान दुर्घटना में चोट लगने पर बीमित को आर्थिक संबल देना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मौके पर क्षेत्रीय निदेशक शिवेंद्र कुमार, सहायक निदेशक विनय जायसवाल समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...