सीतामढ़ी, मई 5 -- बथनाहा। प्रखंड क्षेत्र के योगिवाना गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को ऑटो और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में ऑटो चालक और एक यात्री के अलावा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑटो चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार परसौनी क्षेत्र के राजा परसौनी निवासी रोहित अपने ऑटो से सीतामढ़ी से सोनबरसा की ओर जा रहा था। ऑटो में यूपी के बरेली जिले का एक यात्री मोहनीश अली भी सवार था। यह भी पढ़ें- दुर्घटना में तीन जख्मी ऑटो चालक गंभीर इसी दौरान सोनबरसा की तरफ से आ रहे बाइक सवार सोनबरसा प्रखंड के विष्णुपुर गोनाही पंचायत के ग्राम कचहरी सचिव अली पेट्रोल पंप की तरफ अचानक मुड़ गया। इसके कारण बाइक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.