वाराणसी, जनवरी 22 -- रोहनिया (वाराणसी), संवाद। नकाइन (रोहनिया) निवासी 30 वर्षीय ट्रैक्टर चालक श्रवण कुमार का जंसा के भिटकुरी में पेड़ से टकराकर मौत हो गई। ट्रैक्टर मालिक शव लेकर घर पहुंचा तो परिजनों एवं ग्रामीणों को आशंका हुई कि मौत का असल कारण छिपाया जा रहा है। नकाइन तिराहे पर एंबुलेंस को शव समेत रोककर लोगों ने जाम लगा दिया। रोहनिया पुलिस पहुंची और करीब डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त कराया। मड़ाव में बेचन सिंह की हार्डवेयर की दुकान है। उन्होंने बुधवार भोर में 4 बजे अपना ट्रैक्टर लेकर चालक श्रवण कुमार को जंसा भेजा था। जंसा के भिटकुरी में एक पेड़ से टकराकर श्रवण कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर ट्रैक्टर मालिक एवं डायल 112 की पुलिस पहुंची। श्रवण को पहले हाथी पीएचसी, फिर पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.