हापुड़, मार्च 22 -- थाना देहात थाना क्षेत्र में अनियंत्रित थ्रीव्हीलर की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के समय युवक ट्रैक्टर-ट्राली के पहिए में पंचर लगा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राली पलट गई और युवक उसके नीचे दब गया। आसपास के लोगों की मदद से आनन फानन में घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर आपरेशन करना पड़ा। पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जपद मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अटौला निवासी सुरजीत सिंह ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज करते हुए बताया कि 20 मार्च को वह अपने बेटे निशांत के साथ आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जा रहे थे। सुबह करीब पौने नौ बजे जब वह देहात क्षेत्र में गांव धनौरा कट के पास पहुंचे, तभी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.