लखनऊ, जून 1 -- उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने 37 दिनों में 22 संविदाकर्मियों की मौत पर सोमवार को शक्ति भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान संघ के महामंत्री देवेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन में आउटसोर्स कर्मचारियों की सुरक्षा और छंटनी को लेकर स्थितियां बेहद गंभीर हो गई हैं। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल से 28 मई 2026 के भीतर प्रदेश में 36 कर्मचारी दुर्घटना का शिकार हुए, जिनमें से 22 की मौत हो गई और 14 गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन अपने ही 2017 के आदेशों का उल्लंघन कर रहा है। यह भी पढ़ें- आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की अनदेखी को होगा आंदोलन वर्टिकल व्यवस्था के नाम पर जहां 36 कर्मचारी होने चाहिए थे, वहां संख्या घटाकर बेहद कम कर दी गई है। पर्याप्त स्टाफ न होने ...