मधेपुरा, मार्च 1 -- चौसा, निज संवाददाता। सड़क दुर्घटना में घायल युवक की शुक्रवार की देर शाम इलाज के दौरान हुई मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चौसा थाना क्षेत्र के अरजपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 14 घसकपुर नवटोलिया का रहने वाला था। बताया गया कि घसकपुर नवटोलिया निवासी महेंद्र मंडल का पुत्र राहुल कुमार (15) गांव के लोगों के साथ बाइक पर सवार होकर बारात में शामिल होने कटिहार जा रहा था। इस दौरान पूर्णिया जिले के धमदाहा में गुरुवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में राहुल कुमार घायल हो गया था। सदर अस्पताल पूर्णिया में प्राथमिक इलाज के बाद उसे सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया था। परिजनों ने उसे भागलपुर के प्राईवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक गांव के ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय गरैया टोला के कक्षा 8 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.