दुर्घटना में जख्मी की इलाज के दौरान मौत
मोतिहारी, जुलाई 23 -- डुमरियाघाट। सरोतर हुसैनी लिंक सड़क में ध्वनि चौक के समीप दुर्घटना में जख्मी किशोर की मौत गुरुवार को मोतिहारी के अस्पताल में हो गयी। मृतक प्रिंस कुमार (12) उतरी हुसैनी के डीह टोला का निवासी था। बुधवार को सड़क दुर्घटना में तीन किशोर गम्भीर रूप से जख्मी हो गए थे। इलाज के लिए तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें किशोर को मोतीहारी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की दो पहर प्रिंस की मौत हो गयी। वही जख्मी में हुसैनी डीह टोला के राकेश कुमार, विकाश कुमार का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.