दुर्घटना में छात्रा गंभीर
देवघर, जून 19 -- प्लस टू उच्च विद्यालय बंदाजोरी के दसवीं की छात्रा सरिता कुमारी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार छात्रा स्कूल बंद होने के उपरांत घर जाने के क्रम में सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान देवघर की ओर से रही तेज रफ्तार अज्ञात फोर व्हीलर द्वारा टक्कर मार दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां पहुंचाया गया। जहां घायल का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में दंपति समेत नौ घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.