दुर्घटना में घायल सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत
आजमगढ़, मई 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर बाजार में दो दिन पूर्व हुई दुर्घटना में घायल सेवानिवृत्त शिक्षक की उपचार के दौरार रविवार की शाम मौत हो गई। बाजार में सड़क पार करते समय उन्हें कार ने टक्कर मार दी थी। कंधरापुर थाना क्षेत्र के बथुवापार जोलहापुर गांव निवासी 80 वर्षीय कुबेर राम जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। एक मई को वह शहर गए थे। शाम को घर लौटते समय मंदुरी चले गए। इसके बाद वे कंधरापुर बाजार में पहुंचे। सड़क पार करते समय कार उन्हें टक्कर मारते हुए फरार हो गई। गंभीर रूप से घायल कुबेर राम को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। रविवार को परिजन उन्हें लेकर वारणसी जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.