गौरीगंज, जनवरी 30 -- भादर। पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर बाजार में गुरुवार की दोपहर बाइक की टक्कर से साइकिल से जा रहे 68 वर्षीय उमाशंकर सिंह निवासी ग्राम महेसुआ थाना कोतवाली देहात सुलतानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल को परिजन तत्काल एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर वापस ले जाया गया। लेकिन देर रात अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.