दुर्घटना में घायल सर्राफा कारोबारी की मौत
आजमगढ़, मई 11 -- बरदह। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोसाईगंज में दुर्घटना में घायल सराफा कारोबारी की उपचार के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई। बरदह थाना क्षेत्र के गोड़हरा गांव निवासी 30 वर्षीय काजू सराफा की दुकान चलाता था। वह गुरुवार को शादी में शामिल होने गया था। रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहा था। देवगांव कोतवाली के गोसाईगंज के पास बोलेरो की टक्कर से घायल हो गया था। वाराणसी में घायल का उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई। उसे दो बेटा और दो बेटी हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.