महाराजगंज, जनवरी 12 -- कोल्हुई। कोल्हुई थाना क्षेत्र के बृजमनगंज-कोल्हुई मार्ग पर शनिवार लालपुर गांव से पहले एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे से जा रहे व्यक्ति को ठोकर मार दिया था। इलाज के दौरान घायल शख्स की मौत हो गयी है। लालपुर निवासी जोखन पासवान सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दिया था। ठोकर लगते ही जोखन छिटककर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर इलाज के लिए बृजमनगंज सीएचसी भिजवाया था, लेकिन घायल की जान नहीं बची। एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.