दुर्घटना में घायल लिपिक ने तोड़ा दम
आजमगढ़, मई 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया अदाई गांव के पास हुई दुर्घटना में घायल लोक निर्माण विभाग के लिपिक की उपचार के दौरान सोमवार रात मौत हो गई। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। परिवार में मौत की सूचना मिलने पर कोहराम मच गया। दीदारगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर बीबीगंज गांव निवासी निवासी 40 वर्षीय नीरज यादव लोक निर्माण विभाग आजमगढ़ में लिपिक के पद पर तैनात थे। रविवार को वे घर पर थे। शाम को क्षेत्र के पलिया बाजार गए थे। रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। पलिया अदाई गांव के पास अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें फूलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। इस पर घरवालों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.