आगरा, मार्च 19 -- थाना क्षेत्र में कासगंज रोड पर गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल हो गया। स्थानीय लोगों दुर्घटना में मोर के घायल होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने वन विभाग को घटना से अवगत कराया। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। मोर को उपचार के लिए अमांपुर के पशु चिकित्सालय पर लाया गया, जहां पशु चिकित्सा अधिकारी ने मोर को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई। पोस्टमार्टम के बाद 12 बजकर 40 मिनट पर मृत मोर का वन विभाग ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.