आजमगढ़, मार्च 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के आजमपुर चकिया मोड़ के पास होली के दिन चार मार्च को कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया था। जबकि इस हादसे में घायल युवक की बहन और भांजा की मौत हो गई थी। घायल का शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। 20 दिन बाद घायल युवक की सोमवार की रात मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर सियरहा गांव निवासी 20 वर्षीय संदीप की बहन 22 वषीया मनीषा पत्नी संजय निवासी बीबीपुर अपने भाई के घर आई थी। आठ माह का भांजा श्रेयांश बीमार था। होली के दिन भांजा श्रेयांश को दवा दिलाने के लिए संदीप अपनी बहन के साथ बाइक से डॉक्टर के पास जा रहा था। कंधरापुर थाना क्षेत्र के आजमपुर चकिया मोड़ के पास वह पहुंचा था। इस दौरान सामने से आ रही कार ने बाइक में टक...