गोंडा, सितम्बर 25 -- गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के विशुनपुर बैरिया गांव निवासी 24 वर्षीय सत्य जीवन पुत्र रमेश कुमार की बुधवार की रात घर पर मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई राजमन ने बताया कि तीन जुलाई को बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। इलाज के लिए लखनऊ के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। करीब डेढ़ माह इलाज चलने के बाद ब्रेन का ऑपरेशन मेडिकल कालेज के डाक्टर ने किया था। थोड़ा आराम होने पर घर लेकर चले आए थे। लखनऊ से दवा चल रही थीं। डाक्टर ने कहा था कि दुबारा सिर का ऑपरेशन करना पड़ेगा। आपरेशन कराने की तैयारी बना रहे थे। बुधवार की देर रात में अचानक तबियत खराब हो गई और मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...