मोतिहारी, मार्च 28 -- चकिया। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहर पकड़ी पुल के पास चकिया चोरमा पथ पर शुक्रवार देर रात को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। जबकि एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना में चार अन्य घायल हो गए थे। टक्कर के बाद सभी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे । एक घायल को श्री कृष्ण सिंह मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक की पहचान संदीप कुमार(22) पिता मटर सहनी, माता फुलझड़ी देवी, ग्राम मधुबनी घाट, थाना मुफ़सिल मोतिहारी के निवासी के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव शनिवार को गांव आया। हादसे की खबर जैसे ही मृतक संदीप के घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया । मृतक संदीप कुमार के संबंध में बताया गया कि चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कोईरगांवां अपने सम्...