गोरखपुर, अप्रैल 12 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र के गौरखास चौराहे पर 20 दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता की तहरीर पर गोला पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बांसगांव थाना क्षेत्र के गोछरन निवासी शंकर ने बताया कि उनका पुत्र पिंटू (30) 20 मार्च को गौरखास गया था। रात में पैदल लौटते समय अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पिंटू को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां 22 मार्च को उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...