कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- संदीपन घाट के जीवनगंज के समीप शनिवार को मलाक नागर निवासी मनोज कुमार (46) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाइक सवार मनोज को ट्रैक्टर ने टक्कर मारा था। इलाज के दौरान मनोज कुमार की मौत हो गई। इससे घायल के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। संदीपनघाट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...