चतरा, मार्च 3 -- चतरा प्रतिनिधि सोमवार की सुबह भुईयाडीह के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। यात्रियों से खचाखच भरी 'बदन' बस का अचानक टायर फट गया, जिससे संतुलन बिगड़ते ही बस सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 52 यात्री सवार थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत चतरा सदर अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ फिलहाल 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल परिसर में घायलों के परिजनों और भीड़ के कारण सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। पूर्व मंत्री भी पहुंचे अस्पताल यात्री बस दुर्घटना की खबर पाकर राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने सभी घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को समुचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पूर्व मंत...