गोंडा, फरवरी 27 -- मनकापुर। टिकरी जंगल के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने में वृद्धा की मौत के बाद घायल उसके पौत्र की भी मौत हो गई। घायल डेढ वर्षीय मासूम युगवर्धन साहू भी आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया। देर रात लखनऊ के पीजीआई ट्रामा सेंटर में मासूम ने भी दम तोड़ दिया। गुरुवार को अयोध्या से बच्चे का इलाज कराकर वापस लौट रहे परिवार की कार टिकरी जंगल के पास अचानक सामने आए बंदरों के झुंड को बचाने के प्रयास में पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक शुभम साहू (26), आस्था(16) व दो वर्षीय युगवर्धन घायल हो गया था। वहीं मां लक्ष्मी देवी (65) की मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.