आजमगढ़, मार्च 11 -- बरदह। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास मंगलवार की दोपहर दुर्घटना में घायल महिला की मौत हो गई। बरदह थाना क्षेत्र के सरांवा गांव निवासी 38 वर्षीय जामवंती गोंड पत्नी रामनयन शादी में शामिल होने के लिए दो दिन पूर्व अपने मायके में रसूलपुर गई थी। मंगलवार की दोपहर सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर शाम उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...