सिद्धार्थ, मई 31 -- लोटन। कोतवाली लोटन क्षेत्र के खखरा गांव में गुरुवार को एक बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर झोपड़ी के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को ठोकर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। शुक्रवार देर शाम गए उसकी मौत हो गई। 75 साल की गुजराती पत्नी श्रीराम खखरा की रहने वाली थी। वह अपने झोपड़ी के बाहर फुटपाथ पर गांव की एक महिला से बैठकर बात कर रही थी तभी लोटन की तरफ से एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आ रहे थे। अनियंत्रित होकर बाइक सवार झोपड़ी के बाहर बैठी 75 वर्षीय महिला को जोरदार टक्कर मार दी। फिर जाकर झोपड़ी के खंभे से टकरा था था।गनीमत रही कि बगल में बैठी महिला को चोट नहीं आई थी। टक्कर लगने से महिला का बायां हाथ टूट गया था। अंदरूनी चोटें आई थीं। वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। आनन फानन में बुजुर्ग महिला को सीएचसी लोटन भेजा गया था। बुजु...