अयोध्या, अप्रैल 28 -- अयोध्या, संवाददाता। थाना इनायतनगर क्षेत्र के ग्रामसभा भदोखरा अंतर्गत सरायनामू गांव में सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। वाहन चालक के उपर लापरवाही का आरोप परिजनों ने लगाया। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है।सरायनामू गांव निवासी 75 वर्षीय राधिका मौर्य सोमवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे घर पर भोजन करने के बाद सड़क पार कर अपने दूसरे मकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक चार पहिया वाहन कुचेरा की तरफ से तेज गति से आया और बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.