संतकबीरनगर, मार्च 31 -- लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। दुधारा थाना क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग स्थित उसरा शहीद चौराहे पर रविवार को हुए सड़क हादसे में घायल बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।उसरा शहीद गांव निवासी आबिद अली उर्फ मधई की सात वर्षीय पुत्री फलक रविवार को सड़क पार कर रही थी, तभी बस्ती की ओर से मेहदावल की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई, उसके शरीर के निचले हिस्से में गहरी चोटें आई थीं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे सीएचसी सेमरियावां पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। वहां भी स्थिति में सुधार न होने पर उसे गोरखप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.