वाराणसी, मार्च 3 -- लोहता, संवाद। सड़क दुर्घटना में मृत बालक का शव रखकर ग्रामीणों और परिजनों ने मंगलवार दोपहर करीब दो बजे लहरतारा-अकेलवा मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य और कोटवां चौकी प्रभारी मोहम्मद परवेज ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। छितौनी बंधा निवासी दिनेश प्रजापति का 12 वर्षीय पुत्र साहिल सोमवार रात करीब दस बजे घर से कुछ दूरी पर सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक मोपेड सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक साहिल कक्षा छह का छात्र था और तीन भाइयों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.