गढ़वा, मई 13 -- केतार, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के छाताकुंड गांव निवासी बिहारी यादव के चौदह वर्षीय पुत्र कमलेश यादव की मौत रिम्स में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह हो गई। कमलेश पिछले रविवार को श्रीबंशीधर नगर के दहेड़िया गांव में हुई भीषण टेम्पो-मैजिक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल होने के बाद रिम्स रांची में इलाजरत था। जहां उसने अंतिम सांस ली। जैसे ही कमलेश की मौत की सूचना लोगों को मिली गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

दुर्घटना का विवरण कमलेश दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया है। समाचार लिखे जाने तक शव गांव नहीं पहुंचा था। मालूम हो कि छाताकुंड गांव निवासी कन्हाई उरांव के पुत्र विकास उरांव की चौदह मई को शादी होने वाली थी। उसके लिए गांव से परिजन सहित अन्य लोग टेम्पो से श्रीबंशीधर नगर के कु...