भागलपुर, अप्रैल 25 -- सबौर संवाददाता। बायपास थाना क्षेत्र के अमरपुर बाईपास फोरलेन सर्विस रोड के पास दो दिन पूर्व बाइक सवार एक ही परिवार दुर्घटना में घायल हो गया। हादसे में घायल आठ वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। इस संबंध में बायपास थाना अध्यक्ष सुमन कुमार राय ने बताया कि बाइक पर सवार एक ही परिवार के लोग सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। एक बच्ची की हालत नाजुक थी जिसके इलाज के दौरान मौत हो गई है। बच्ची मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र की थी। यह भी पढ़ें- टेंपो चालक ने ट्रक में मारी टक्कर, बच्चे की मौत, 10 घायल-पेज-3 लीड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...