फिरोजाबाद, दिसम्बर 2 -- फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र में सोमवार की रात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार प्रोढ की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। थाना सिरसागंज के कारी खेड़ा निवासी 50 वर्षीय जयवीर सिंह पुत्र नाथूराम सोमवार की रात बाइक पर सवार होकर कहीं से अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में थाना सिरसागंज क्षेत्र के भदान पुल के समीप किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर कुछ लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने जयवीर सिंह के परिजनों को सूचना दी गई। वह भी मौके पर आ गए और उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज ले गए। जहां चिकित्सक ने उनका उपचार किया। उसके बाद परिजन उन्हें अपने घर ले गए। जहां उन्होंने देर रात दम तोड़ दिया। जिससे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.